महासमुन्द

पांच माह से वेतन भुगतान नहीं, वन दैवेभो कर्मी आंदोलन पर
04-Feb-2022 3:48 PM
पांच माह से वेतन भुगतान नहीं, वन दैवेभो कर्मी आंदोलन पर

महासमुंद, 4 फरवरी। वन विभाग में कार्यरत दैनिकभोगी कर्मियों को पिछले पांच माह से भुगतान नहीं मिला है। निवेदन, आग्रह के बाद भी वेतन न मिलने पर कर्मियों ने मोर्चा खोलते हुए अब काम बंद कर दिया है। सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले गए हैं। मुख्यालय स्थित वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में कर्मी एक सूत्रीय मांग भुगतान को लेकर आंदोलनरत हैं। धरनारत कर्मचारियों ने बताया कि जब तक उन्हें उचित आश्वासन और भुगतान नहीं मिलता तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

जानकारी अनुसार महासमुंद ब्लाक के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पिछले पांच माह से भुगतान नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है और उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। कर्मियों ने विभाग को चेतावनी दी है कि भुगतान नहीं मिलने की स्थिति में वे हड़ताल पर ही रहेंगे। जिले में दैवेभो वन कर्मी की संख्या दो सौ से अधिक है। धरनारत कर्मियों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजकुमार चौहान, ब्लाकध्यक्ष हेमसिंग यादव, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार अगासे, ब्लाक उपाध्यक्ष विनोद मांडले, ब्लाक उपाध्यक्ष शिवेष गिरी गोस्वामी सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
 


अन्य पोस्ट