महासमुन्द

अवध शराब जब्त, एक गिरफ्तार
04-Feb-2022 3:42 PM
अवध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

महासमुंद, 4 फरवरी । जिले के थाना पटेवा में पदस्थ उप निरीक्षक बलराम साहू और उसकी टीम ने पटेवा के हरिराम चौहान को अंग्रेजी शराब समेत गिरफ्तार किया है।
पुलिस की टीम मुखबीर से सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची थी जहां हरिराम चौहान के घर 40 पौआ  गोवा अंगे्रजी शराब मिला। शराब बेचने के संबंध में धारा 91 जाफ ौ का नोटिस देकर आरोपी को दस्तावेज पेश करने हेतु कहा लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं था। अत: अपराध धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत हरिराम चौहान को 40 पौआ गोवा अंगे्रजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
 


अन्य पोस्ट