महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 फरवरी। जिला मुख्यालय स्थित सब्जी बाजार में सुबह सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ रहती है। आज बुधवार की सुबह बाजार में कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। यहां सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे लोग ना तो शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नजर आए और ना संक्रमण से स्वयं को बचाने के लिए मास्क लगाए हुए नजर आए। यहां प्रशासनिक अफसरों के कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचने की वजह से लोगों में कार्रवाई का भय नहीं है और वे नियम का पालन भी नहीं कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन ने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश पर नगरीय निकायों में कार्रवाई तो की जा रही है लेकिन यह केवल शहर के मुख्य मार्ग तक ही सीमित है। बाजार, बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर नियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई शून्य है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे के बाद से प्रशासन ने निकाय क्षेत्रों में बिना मास्क के चलने वालों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किया है। इस पर अमल करते हुए प्रशासनिक अफसर कार्रवाई भी कर रहे हैं। लेकिन कार्रवाई केवल मुख्य मार्ग में ही दिखाई दे रही है। बाजारए बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि सबसे अधिक इन्हीं स्थानों पर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं जिससे संक्रमण का फैलाव सबसे अधिक होने का खतरा है। मालूम हो कि जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रतिदिन जिले भर के निकाय क्षेत्रों में बिना मास्क के घूूमने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है, बाजारों को छोडक़र।