महासमुन्द

अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप का प्रचार-प्रसार
02-Feb-2022 4:05 PM
अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप का प्रचार-प्रसार

महासमुंद, 2 फरवरी। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के प्रचार-प्रसार हेतु पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुकर साहू के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक संतोषी अग्रवाल व महिला सेल टीम ने कल एक फरवरी को पब्लिक प्लेस पर पोस्टर चिपकाया। लोगों को बैनर, पोस्टर वितरित किए गए। ताकि महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध की जानकारी मिल सके।

बताया गया कि इस ऐप के जरिए आपात स्थिति में बटन दबाने पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त होती हैं साथ ही इस एप्लिकेशन में महिलाएं एवं लड़कियां अपनी समस्या आन लाइन रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं और आनलाईन अपनी शिकायतों के निराकरण के स्टेटस को देख भी सकती हैं।

इस ऐप में महिलाएं रेप, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताडऩा, दहेज प्रताडऩा, अपहरण, मानव तस्करी, एसिड अटैक, अवयस्क के साथ लैंगिक उत्पीडऩ, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ, साइबर अपराध, पुलिस विरुद्ध शिकायत व महिलाओं से संबंधित अन्य शिकायत रजिस्टर्ड कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती है।


अन्य पोस्ट