महासमुन्द
महासमुंद, 2 फरवरी। जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कल कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज पेयजल योजना की कार्य.प्रगति की जानकारी ली। बैठक में कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव ने तकनीकी स्वीकृति प्राप्त 05 सिंगल विलेज योजना के अनुमोदन एवं ऑनलाइन निविदा आमंत्रण का प्रस्ताव रखा। जिसे अनुमोदित किया गया। कलेक्टर ने पांच ग्राम पंचायत के 34 ग्राम पंचायतों के 77 ग्रामों की स्कूल, आंगनाबाड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य प्रशासकीय भवनों में रनिंग वाटर के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, इसके साथ ही 03 रेट्रोफिटिंग, 01 सिंगल विलेज योजनाओं के लिए तैयार प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने तथा ऑनलाईन निविदा निमंत्रण हेतु ड्रॉफ्ट एनआईटी पर अनुमोदन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यपालन अभियंता एसके धकाते सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।