महासमुन्द

मृत छात्रा के पिता को छात्र सुरक्षा बीमा की राशि मिली
02-Feb-2022 2:48 PM
मृत छात्रा के पिता को छात्र सुरक्षा बीमा की राशि मिली

छात्रावास में झंडा उतारते करंट से हुई थी मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 फरवरी।
महासमुंद जि़ले के पटेवा प्री मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में हुई दुर्घटना में मृतक छात्रा किरण दीवान के पिता मनहरण दीवान को छात्र सुरक्षा बीमा योजना क़े तहत मंगलवार को एक लाख की बीमा राशि प्रदाय की गयी । कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार खीरसागर बघेल ने आर टी जी एस के माध्यम सौंपी।

मालूम हो कि  छात्रावास में हुई दुर्घटना में छात्रा की दु:खद मृत्यु  26 जनवरी को राष्ट्रीय झंडे उतारते समय करंट लगने से हुई थी। उनके परिवार को छात्र बीमा क्षतिपूर्ति के रूप में यह राशि प्रदाय की गई है।कलेक्टर ने उसी दिन छात्रावास की अधीक्षिका को तुरंत कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।


अन्य पोस्ट