महासमुन्द

अवैध खुदाई व सरपंच पर आरोप के खिलाफ चौकी घेराव
29-Jan-2022 5:56 PM
अवैध खुदाई व सरपंच पर आरोप के खिलाफ चौकी घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 जनवरी। सिरपुर के युवाओं एवं नागरिकों ने पूर्व विधायक विमल चोपड़ा के नेतृत्व में चौकी का घेराव कर रेत माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी की। सिरपुर पंचायत भवन से पैदल मार्च करते हुए युवाओं नागरिकों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का दल नारेबाजी करते हुए चौकी तक पहुंचा। चौकी प्रभारी को इस बात के लिए दोषी बताया कि वो सत्ताधारी दल के प्रभाव में नेता की झूठी रिपोर्ट लिखाने वालों को तो कुर्सी में बैठाते हंै। उन्होंने कहा कि आदिवासी सरपंच को ट्रक से कुचलने की धमकी देने का परिणाम कांग्रेस को भविष्य में भुगतना पड़ेगा।

मालूम हो कि सिरपुर के सरपंच एवं उपसरपंच को रेत माफिया ने ट्रक से कुचलकर मार डालने की धमकी दी है। दोनों ने सिपुर क्षेत्र में हो रहे रेत के अवैध खनन को लेकर चेतावनी दी थी कि ओवर लोड एवं बिना पिटपास के हाइवा के संचालन के लिए मनाही है।


अन्य पोस्ट