महासमुन्द
ऑनलाइन व्याख्यान
29-Jan-2022 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 29 जनवरी । एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य और गुजरात राज्य को समेकित करते हुए 28 जनवरी को डा. ज्योति पांडेय प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के निर्देशानुसार योग एवं प्राणायाम के महत्व पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए योग एवं प्राणायाम की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह वृद्ध एवयस्क या बालक हो योग अवश्य करना चाहिए क्योंकि शरीर पंचतत्व से मिलकर बना होता है और पंचतत्व का समायोजन सही होने से शरीर स्वस्थ रहता है। ऑनलाइन कार्यक्रम का संचालन राजेश्वरी सोनी एवम सह संयोजक रूसा द्वारा किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे