महासमुन्द

उद्यानिकी विभाग में कार्यरत प्रीति का हुआ सम्मान
28-Jan-2022 7:05 PM
उद्यानिकी विभाग में कार्यरत प्रीति का हुआ सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 जनवरी। जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभाग के कामों को सुचारू रुप से संचालित करने तथा इससे जुड़े लोगों को तत्काल सहयोग करने के लिए उद्यानिकी विभाग में कार्यरत प्रीति सेन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

 उनके सम्मानित होने पर विभाग के संचालक सहित तमाम अधिकारी कर्मचारियों ने प्रीति को बधाईयां और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विभाग प्रमुख से मिली जानकारी के अनुसार खनिज न्यास निधि से स्वीकृत कलेक्टोरट गार्डन का निर्माण प्रीति ने अपने सूझबूझ से बहुत ही कम समय में खूबसूरती से पूर्ण कराया है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी प्रीति सेन महासमुंद को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया है।


अन्य पोस्ट