महासमुन्द
लीनेस क्लब ने भेंट किया तिल का लड्डू, कंबल-मास्क
25-Jan-2022 3:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 जनवरी। बदलते मौसम बारिश के कारण बढ़ती ठंड को देखते हुए लीनेंस क्लब के पदाधिकारियों ने निराश्रित व जरूरतमंद परिवारों को तिल लड्डू, कंबल एवं कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरण किया। महासमुंद वार्ड क्रमांक एक में क्लब की अध्यक्ष ललिता प्रकाश चंद्राकर के निवास पर लीनेंस सदस्यों ने निराश्रित एवं जरूरमंद परिवारों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क और कंबल वितरण किया गया। वहीं बालिका दिवस के मौके पर बालिकाओं को भी कंबल तथा तिल से बने लड्डू भेंट की। इस अवसर पर सचिव राजश्री ठाकुर, उपाध्यक्ष मीना चंद्राकर, दुलारी साहू, कमला, लीली चंद्राकर एवं वार्डवासी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे