महासमुन्द
किसानों ने नहीं मानी हार, फिर महानदी में तरबूज, खरबूज की खेती शुरू
22-Jan-2022 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 जनवरी। पानी के तेज बहाव में मेहनत बेकार हो जाने के बाद महानदी की रेत पर फिर से क्यारियां तैयार हो रही हैं। दूसरी बार करीब दस हजार एकड़ रेत पर रसीले फलों की खेती के लिए किसान खूबसूरत क्यारयों में तरबूज, खरबूज, खीरा और ककड़ी की बीज डाल रहे हैं।
बीते महीने दिसंबर और जनवरी महीने में दो बार हुई बारिश की वजह से निसदा डेम बैराज का गेट खोल दिया गया था। पानी के तेज बहाव में किसानों के फसल बह गए थे और उन्हेें भारी नुकसान हुआ था। बावजूद किसानों ने हार नहीं मानी और एक बार फिर से फसल की तैयारी शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


