महासमुन्द
पुरानी रंजिश पर मारपीट
21-Jan-2022 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,21 जनवरी। पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट की। महासमुंद के वार्ड दो निवासी राज चंद्राकर (23) ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी बाइक से चाय पीने जा रहा था। रास्ते में शिव मंदिर के पास रूपेश गिरी और सिध्दार्थ साहू ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लोहे के राड और धारदार हथियार से उन पर वार किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे