महासमुन्द
चोरी के सामानों समेत आरोपी गिरफ्तार
17-Jan-2022 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 जनवरी। प्रार्थी दिलीप कुमार पिता रामकृष्ण यादव उम्र 46 वर्ष साकिन परसवानी रोड़ सांकरा की रिपोर्ट पर चोरी गई 4 नग सिलाई मशीन, 4 नग पेंट शट, 2 नग सफारी कपड़ा समेत करीबन 24 हजार रुपए कीमती सामानों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सांकरा वीणा यादव को तत्काल टीम बनाकर प्रकरण का शीघ्र निकाल करने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी ने अलग अलग टीम बनाकर रवाना किया था। पतासाजी के दौरान बसना बस स्टैंड के पास से धनीराम बरिहा उम्र 26 वर्ष साकिन कैलाशपुर डोंगरीपाली थाना पिथौरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल किया है। विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे