महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 जनवरी। प्रधानमंत्री के काफिले को फि रोजपुर दौरे के दौरान रोके जोने को गैरजिम्मेदाराना कहते हुए भारतीय जनता पार्टी महासमुंद की जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के निर्देश पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज चन्द्राकर बाला के नेतृत्व में कल जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
बसना ब्लॉक का प्रभार भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सयोंजक दिपेश मिश्रा को दिया गया था। बसना के शहीद वीरनारायण सिंह चौक में उन्हीं के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री जनमेजय साव, पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा, मंत्री नरेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुज्जमिल कादरी, नंदकिशन साव, ललित पुरोहित, संजय प्रधान, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, युमो गढफ़ुलझर मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, फिरोज खान, गजानंद साव, मुकेश परमार, मिलिंद भोई, प्रदीप ठाकुर, संजय अग्रवाल, कौशल साहू, जितेंद्र बढ़ाई, शिव बढ़ाई, गिरीश साहू, तरुण गरतिया एवं भारी संख्या में युवा मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसी तरह कल ही महासमुंद के बरोड़ा चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का पुतला दहन किया गया।
जिला महामंत्री दिनेश रूपरेला, युवा मोर्चा शहर उपाध्यक्ष जतिन रूपरेला, जिला महामंत्री दिग्विजय साहू, सभापति जनपद पंचायत, शहर अध्यक्ष नन्दू जलक्षत्री, अमन वर्मा, महामंत्री कादर राजपूत, महामंत्री हीरेन्द्र सोनी, सुमित जैन, नरेश नायक, दीपक राव आदि उपस्थित थे।