महासमुन्द

रंगोली प्रतियोगिता अब ऑनलाइन
07-Jan-2022 6:27 PM
रंगोली प्रतियोगिता अब ऑनलाइन

महासमुंद, 7 जनवरी। महासमुंद संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संस्कार भारती के माध्यम से जिलेवार रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में बैठक रखी गई जिसमें प्रतियोगिता को कोविड.19 के संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया गया है।

इस प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी भाग लेंगे वे अपने घर  के आंगन में अपनी रंगोली बनाते हुए व अपनी रंगोली की फ ोटो ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भेजेंगे। इस प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। रंगोली प्रतियोगिता आजादी का अमृत महोत्सव के चलते आयोजित है।


अन्य पोस्ट