महासमुन्द

नपाध्यक्ष की अपील, कोरोना गाइडलाइन का पालन करें
07-Jan-2022 5:02 PM
नपाध्यक्ष की अपील, कोरोना गाइडलाइन का पालन करें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जनवरी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना से सुरक्षा के मापदंडों को अपनाते हुए घरों से निकलें। ओमिक्रॉन नए वैरिएंट के बिलासपुर में एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इससे बचाव और सुरक्षा का एक ही तरीका है कि बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें। खास कर बुजुर्ग और बच्चे अनावश्यक कहीं भी आना जाना न करें और नियमित मास्क का उपयोग करें।

सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, भीड़भाड़ वाले जगह में जाने से बचना चाहिए। समय समय पर शासन द्वारा जारी दिशानिर्देश का कड़ाई से पालन करने से ही संक्रमण से बचा जा सकता है।

पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि पहली और दूसरी चरण के कोरोना संक्रमण के बीच बीता हुआ करीब डेढ़ साल का बहुत ही कड़वा अनुभव रहा है। इस संक्रमण ने बहुत से अपनों को दूर किया है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। ऐसे में तीसरे चरण की लहर से और भी सावधानी पूर्वक रहना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपने साथ ही साथ परिवार की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। इसलिए सावधानी के साथ बचाव के उपाय का अक्षरस: पालन करें।
आप सभी का जीवन हमारे लिए अनमोल है।
 


अन्य पोस्ट