महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जनवरी। कल आयोजित होने वाले विधानसबा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी गांवों में जाकर सदस्यों से मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी के विधानसभा प्रभारी संजय यादव ने फोन पर इस मामले में जानकारी दी कि महासमुंद विधानसभा के तमाम गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं से अपील की जा रही है कि गांवों की मूलभूत समस्याओं के साथ सम्मेलन में हाजिर हों। इनका कहना है कि दिल्ली के बाद अब देश के कई राज्यों में आम आदमी पार्टी दमखम के साथ लोगों के सामने है।
पार्टी को उम्मीद है कि आगामी चुनावों में छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी का रुतबा दिखेगा। बहरहाल तो छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक पार्षद आम आदमी पार्टी का है। पार्टी के आला पदाधिकारी अब महासमुंद में आकर लोगों से रूबरू होंगे। इसके लिए जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर भी पदाधिकारियों के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं। कल से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में ्रणनीति तैयार करने वाला होगा।
मालूम हो कि आम आदमी पार्टी का महासमुन्द जिले के चारों विधानसभाओं महासमुंद, खल्लारी, बसना, सरायपाली में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल 6 जनवरी से होने जा रहा है। इसमे प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी कार्यकर्ताओं को सम्बोधन करेंगे। इसमें संगठन विस्तार को बूथ स्तर तक ले जाने हेतु चर्चा होगी। महासमुंद विधानसभा में 6 जनवरी को सुबह 10.30 बजे स्वाध्याय केन्द्र महासमुंद मे, खल्लारी विधानसभा में 7 जनवरी को सुबह 10.30 बजे संतोष ट्राली बागबाहरा में, बसना विधानसभा में 8 जनवरी को सुबह 10.30 बजे मंगल भवन बसना में एवं सरायपाली विधानसभा में 8 जनवरी को दोपहर 2 बजे गीता भवन सरायपाली में सम्मेलन आहुत है। इस दौरान पार्टी में जुडऩे वाले नये सदस्यों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी टोपी पहनाकर करेंगे।