महासमुन्द

बार व रोहांसी दल के हाथी की नजर लहंगर उपार्जन केन्द्र में रखे धान पर
03-Jan-2022 6:16 PM
बार व रोहांसी दल के हाथी की नजर लहंगर उपार्जन केन्द्र में रखे धान पर

बार-बार पहुंचकर धान खाकर नुकसान करता है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3जनवरी। बार दल का एमई-5 गरियाबंद से महासमुंद लौटने के बाद लहंगर में अपना डेरा जमा लिया है। यहां स्थित उपार्जन केंद्र के धान पर उसकी नजर है। बार-बार वह लहंगर उपार्जन केंद्र में धान खाने व नुकसान करने के लिए पहुंचता है। बीते आठ दिनों में दंतैल हर रोज रात में यहां पहुंच रहा है और धान को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके साथ आए बार व रोहांसी दल के दंतैल कसडोल क्षेत्र की ओर विचरण कर रहे एमई.5 से किसान परेशान हैं।

इस टस्कर से वन अमला भी त्रस्त है। रात में कड़ाके की ठंड में कर्मचारियों को ये दंतैल खूब छका रहा है। वन अमला भी कहीं हादसा न हो जाए इसलिए दंतैल पर नजर बनाए हुए हंै। वन परिक्षेत्र अधिकारी टीआर सिन्हा का कहना है कि शनिवार-.रविवार की दरम्यानी रात 2.30 बजे दंतेल लहंगर धान मंडी में घुस गया था। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और उसे जंगल की ओर खदेड़ा। कल रविवार रात 10 बजे फिर से इसके धान मंडी के आसपास था और देर फिर से उपार्जन केंद्र ही पहुंच गया। पहले से टीम वहां तैनात थी। वन अमले ने मोहकम, खड़सा, पासीद, गुडरुडीह, परसाडीह, फुसेरा के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है और रात व अंधेरे में अकेले आने-जाने से लोगों को मना किया गया है। हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के राधेलाल सिन्हा का कहना है कि धान के बोरियों के स्टेक को देखकर ही वह बार

बार यहां पहुंच रहा है। दंतैल के आने से किसानों के बीच दहशत है। सुबह व शाम दंतैल से सामना न हो जाए इसे लेकर किसान डरे हुए हैं। वहीं खलिहान में पड़े धान की चिंता भी किसानों को सता रही है क्योंंकि अभी भी कई किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं।


अन्य पोस्ट