महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जनवरी। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत मचेवा व खरोरा में जल जीवन मिशन के तहत करीब सवा दो करोड़ की लागत से पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। कल रविवार को ग्राम पंचायत मचेवा व खरोरा में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, जिलाध्यक्ष स्काउट गाइड दाऊलाल चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, महामंत्री संजय शर्मा, अन्नू चंद्राकर, किशन देवांगन, सुखदेव साहू, राजू यादव, हुलासगिरी गोस्वामी, सचिन गायकवाड़, लीलू साहू, सरपंच किरण धृतलहरे, सुनीता देवदत्त चंद्राकर,देवदत्त चंद्राकर, हेमंत देवांगन, राजू साहू, राधेलाल सिन्हा मौजूद थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में काबिज भूपेश सरकार गांव, गरीब, किसानों व आमजनों की सरकार है। प्रदेश सरकार सभी के हितों को ध्यान में रखकर फैसला ले रही है। पिछले तीन सालों में गांव, गरीब, किसानों, महिलाओं व आमजनों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।