महासमुन्द

अधिकारी चरणबद्ध तरीके से योजना बनाकर संजय कानन का काम शीघ्र प्रारम्भ करें-कलेक्टर
03-Jan-2022 4:22 PM
अधिकारी चरणबद्ध तरीके से योजना बनाकर संजय कानन का काम शीघ्र प्रारम्भ करें-कलेक्टर

नौकायान की संभावना को देखते हुए तालाब व छोटा जलमार्ग होगा विकसित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3जनवरी।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कल जिला मुख्यालय से लगे हुए संजय कानन उद्यान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस उद्यान में घूमने आने वाले बच्चों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारम्भ करें। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए जल्द टॉय ट्रेन को शुरू करने के साथ-साथ बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के फिसलपट्टी, झूला सहित अन्य खेल सामग्रियों की भी व्यवस्था की जाए।   

कलेक्टर ने संजय कानन में फिश एक्वेरियम बनाने कहा। उन्होंने यहां आये पर्यटकों से बातचीत कर यहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यहां नौकायान की संभावना को देखते हुए तालाब व छोटाजलमार्ग विकसित मनरेगा के तहत कर प्रस्ताव बनाने कहा। साथ ही पेयजल के की व्यवस्था हेतु पानी की टंकी एवं शौचालय निर्माण का प्रस्ताव भेजने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि नगर पालिका परिषद् महासमुंद के अंतर्गत संजय कानन उद्यान राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण शहर तथा ग्रामीण अंचलों के नागरिक इस उद्यान में बड़ी संख्या में यहां आयेंगे। इसके लिए उद्यान में सभी वर्गों के लिए रियायती दरों में नास्ता उपलब्ध हो सके इसके लिए यहां गढक़लेवा भी प्रारम्भ किया जाए। ताकि लोग ठेठरी, खुरमी, फरा, चीला जैसे छत्तीसढ़ी व्यंजन का आनंद ले सकें। इसकी आमदनी हेतु यहां पर विवाह, जन्मदिन आदि कार्यक्रमों पर भवन पैलेस गार्डन के रूप में उपयोग करने एवं  इसके  लिए प्रचार करने को कहा।   

कलेक्टर ने उद्यान के सभी क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में बनें स्केटिंग ग्राउण्ड पहुंचकर स्केटिंग ग्राउण्ड के मरम्मरत करने, उद्यान के चारों ओर बेहतर फेंसिंग एवं प्लांटेशन करने, शितली नाले के पानी को बेहतर ढंग से सहेजने के लिए चेकडेम में पिंचिंग, गहरीकरण एवं वहां स्थित तालाब का गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ कराने कहा। इसके अलावा उन्होंने उद्यान में आने वाले नागरिकों के लिए उद्यान के बाहर सुव्यवस्थित तरीके से पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा।

यहां के गॉर्डन को उन्नत करने उधानकी विभाग को भी शामिल करते हुए यहां घास मैदान का लॉन विकास करने का कहा। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई व जानकारी बढ़ाने के लिए बोटनिकल गॉर्डन विकसित करने की योजना प्रस्तुत करने की बात कही।

इस दौरान उनके साथ एसडीएम भागवत जायसवाल व सीएमओ नगरपालिका आशीष तिवारी व कर्मचारी भी साथ थे। यहां नौकायन की संभावना को देखते हुए तालाब व छोटा जलमार्ग विकसित करने मनरेगा के तहत कर प्रस्ताव बनाने कहा। साथ ही पेयजल के की व्यवस्था हेतु पानी की टंकी एवं  शौचालय निर्माण का प्रस्ताव भेजने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।


अन्य पोस्ट