महासमुन्द
फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय पहुंच बच्चों के साथ केक काट गर्म कपड़े बांटे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महामहासमुंद, 2 जनवरी। महासमुंद कलेक्टर ने कल नये साल के पहले दिन आशीबाई स्कूल में पहुंच बच्चों को पढ़ाया फिर फॉर्चून नेत्रहीन विशेष विद्यालय पहुंच बच्चों के साथ केक काट उन्हें गर्म कपड़े भेंट किए। इस तरह अपनी सामाजिक सोंच और सरोकार के चलते लोगों के बीच सराहनीय बन गए हैं। जिले में उनके सामजिक कामों की चर्चा हो रही है।
कल नए साल का पहला दिन आशीबाई गोलछा कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के लिए भी ऐतिहासिक रहा। कलेक्टर डोमन सिंह ने छात्राओं को पढ़ाया। उन्होंने छात्राओं से बारी-बारी से परिचय लिया,चाकलेट खिलाकर बच्चियों का मुंह मीठा कराया। मालूम हो कि उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों को शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए अपनी सुविधानुसार बच्चों की गुणवत्ता सुधार में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को बच्चों को मनचाहे विषय पर शिक्षा देने हेतु समीप के स्कूल भी आबंटित किए हंै।
कलेक्टर श्री सिंह कल कक्षा 12वीं में खुद चाक़ लेकर गुरुजी बन गए। उन्होंने कामर्स की छात्राओं को पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल भी पूछे। इसके अलावा छात्राओं से कोरोना संक्रमण व सामान्य ज्ञान, संबंधित प्रश्न भी किए। कुछ छात्राओं ने सही जवाब दिया तो कुछ कलेक्टर को देखकर झिझक रही थीं। उन्होंने बच्चियों से बातचीत में बताया कि वो भी कॉमर्स के विद्यार्थी थे। पूर्व में वो एक शिक्षक भी रह चुके हंै। उन्होंने पढ़ाते हुए कहा कि 12 वीं स्कूल जीवन के समाप्ति के दिन होते हंै। जिससे हमारे काफ ी यादें भी जुड़ी होती है। कक्षा 12 वीं का परिणाम हर जगह काम आता है। चाहे वो कोई प्रतियोगी परीक्षा हो या किसी नौकरी का इंटरव्यू। हमें 12 वीं क्लास को कभी हल्के में नही लेना चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के कुछ टिप्स जैसे बच्चे क्या गलती करते है, 12 वीं में पढ़ाई कैसे करनी चाहिए, क्या करने से बचना चाहिए आदि जैसे सवाल जो काफ़ी मायने रखते हैं की जानकारी दी।
उन्होंने छात्राओं से कहा-आप सभी को यह समझना होगा कि स्कूल की 12 वीं की पढ़ाई में आप पर काफी दबाव बना रहता है। इस कम्पटीशन वाले दौर में हर कोई एक दूसरे से आगे निकलना चाहता है। चाहे उन्हें कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको एक बात समझनी होगी सिर्फ मेहनत से ही सब कुछ हासिल नहीं होता।
पढ़ाई के लिए भी एक बेहतर रणनीति की भी जरूरत पड़ती है। इसके लिए परीक्षा से पहले आपको अपने सिलेबस की पूरी जानकारी रखनी चाहिए कि सिलेबस से जुड़े सवाल आप से एग्जाम में पूछे जायेंगे।