महासमुन्द

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए छात्र संघ का मनोनयन
03-Jan-2022 11:30 AM
शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए छात्र संघ का मनोनयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2जनवरी।
निर्देशानुसार प्रभारी प्राचार्य डा. ईपी चेलक के दिशा निर्देश में स्कूल कालेजों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए छात्र संघ का मनोनयन किया गया। छात्र संघ अध्यक्ष पद पर योगेश्वरी साहू एमएससी तृतीय सेम गणित, उपाध्यक्ष पद पर नौशीन अय्यूबी एमएससी प्रथम सेम भौतिकी, सचिव पद पर स्वागतिका नायक बीसीए अंतिम वर्ष, सह सचिव पद पर अनुराधा साहू बीएससी द्वितीय वर्ष गणित का मनोनयन किया गया।

इसके साथ ही महाविद्यालय में संचालित सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की कक्षा प्रतिनिधियों का मनोनयन भी किया गया। जिसमें कला संकाय से बीए प्रथम वर्ष सेक्शन ए से भोज कुमार पटेल, सेक्शन बी से किरण दीवान, सेक्शन सी से मौर्य कुमार बंजारे, सेक्शन डी से आकाश, बीए द्वितीय वर्ष सेक्शन ए से अंजू गायकवाड़, सेक्शन बी से हलिता निषाद चुनी गई।

इसी तरह सेक्शन सी से भाविनी, सेक्शन डी से अंजली ध्रुव, बीए तृतीय वर्ष सेक्शन ए से प्रीति बांक, सेक्शन बी से वर्षा दीवान, सेक्शन सी से लिली, सेक्शन डी से टिकेश्वर प्रसाद साहू, एमए हिंदी प्रथम सेम अभिलाषा बरिया, एमए हिंदी तृतीय सेम पीतांबर पटेल, एम ए अंग्रेजी प्रथम सेम जागृति सोनकर, एमए अंग्रेजी तृतीय सेम जानिसार फातिमा, एम ए अर्थशास्त्र प्रथम सेम अजय कुमार नायक, एमए अर्थशास्त्र तृतीय सेम टिकेश्वरी, एमए राजनीति विज्ञान प्रथम सेम रामेश्वरी, एम ए राजनीति विज्ञान तृतीय सेम अंकिता, एम ए समाजशास्त्र प्रथम सेम प्रिया दीवान, एमए समाजशास्त्र तृतीय सेम गार्गी चंद्राकर, एम ए इतिहास प्रथम सेम माया दीवान, एम ए इतिहास तृतीय सेम सिनल बरडिया का कक्षा प्रतिनिधि के पद पर मनोनयन किया गया।
 


अन्य पोस्ट