महासमुन्द
अपने चहेते नेता को जन्मदिन की बधाई देने दूर-दूर से पहुंचे समर्थक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जनवरी। नए साल के पहले दिन छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का जन्मदिन समर्थकों ने उत्साह से मनाया। स्टेशन रोड स्थित उनके निवास स्थान पर सुबह से देर शाम तक बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए समर्थकों का तांता लगा रहा। श्री चंद्राकर ने अपने जन्मदिन पर प्रात: कनेश्वरनाथ महादेव का दर्शन-पूजन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। श्री चंद्राकर को उनके जन्मदिन पर प्रदेशभर से नेताओं और जनप्रतिनिधियों, किसान नेताओं, विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संस्था-संगठनों के पदाधिकारियों, शासन-प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों तथा महासमुंद क्षेत्र से गांव-गांव से उनके चाहने वालों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस साफा, फूल-मालाएं और बुके भेंट किए। बीज निगम के अधिकारियों की टीम अपने चेयरमेन को बधाई देने पहुंची। इसके अलावा समूहों में समर्थक आते गए और केट काटने और बधाइयां का सिलसिला देर तक चलता रहा।
जिपं अध्यक्ष उषा पटेल, दाऊ लाल चंद्राकर, जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, सभापति अमर चंद्राकर, सदस्य जुगनू चंद्राकर, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस खेमराज ध्रुव, पारस चोपड़ा, मनोजकांत साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, प्रकाशराव साकरकर, सुकदेव साहू, अरूण चंद्राकर, शरद मालू, डॉ विजय चंद्राकर, राजेन्द्र चंद्राकर, रवि साहू, मदन भारती, धीरज सरफराज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभू साहू, वरिष्ठ नेता रमेश साहू, ढेलूराम निषाद, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल,संजय शर्मा, भरत ठाकुर, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, जनपद सदस्य सचिन गायकवाड़, जिला महामंत्री गौरव चंद्राकर, जिला संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे, भूपेश पोपट, राशि त्रिभुवन महिलांग आदि उनके साथ थे।