महासमुन्द
डॉ. चोपडा़ ने क्षेत्रवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जनवरी। नववर्ष 2022 पर वार्ड क्र. 10 एकता चौक में नवीन कलेण्डर का वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, वार्ड पार्षद एंव सभापति देवीचंद राठी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूजाता विश्वनाथन, पार्षद मीना वर्मा उपस्थित थी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपडा़ ने क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की शुभकामनायें दी और कहा कि 2022 वर्ष में क्षेत्र वासी उत्तम उन्नति करे ऐसी कामना है, तथा उन्होनें कहा कि बीते वर्ष कोरोना संकट से जूझते हुये हमारे बीच से अपने लोग चले गये, इस त्रासदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता लेकिन हमें बीते वर्ष से सीख लेकर 2022 को अच्छा कैसे बिताना है, इस पर चिन्तन करना है। भाजपा प्रकोष्ठ के द्वारो देशभर केसाथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना से संघर्ष के लिए स्वास्थ्य मित्र तैयार किये हंै जो संकट के समय सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे।
कलेण्डर वितरण के दौरान भाजपा शहर मण्डल कोषाध्यक्ष हनीष बग्गा, शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा के जिलाध्यक्ष एमआर विश्वनाथन, भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा के मंत्री महेश चौहान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा के अध्यक्ष नईम खान, भाजपा महिला मोर्चा सुनीता साहू, डॉ. रवि साहू, सीताराम सेन, कवि अग्निहोत्री, रिटायर पटवारी इंगोले राजू नामदेव के साथ वार्डवासी उपस्थित थे।