महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 जनवरी। शहर की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस साल विद्युत विभाग ने 132 केवी से अतिरिक्त लाइन लेकर पिटियाझर स्थित 33-11 केवी केंद्र से जोड़ दिया है। इस अतिरिक्त लाइन के खींच जाने से आने वाले दिनों में कम समय में बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सकेगा। इससे लाइट बंद होने पर जल्द ही इसे दोबारा चालू कर लिया जाएगा। यही नहीं इस अतिरिक्त लाइन से राइस मिलर्स के कनेक्शन को अलग कर दिया गया है। ऐसे में मिलर्स के कनेक्शन में आने वाले फाल्ट से शहर के प्रमुख 11 फीडर में आने वाली समस्या भी दूर हो जाएगी और सभी फीडर में विद्युत आपूर्ति एक साथ बाधित नहीं होगी। साल 2022 से इस नई व्यवस्था का लाभ शहरवासियों को मिलना शुरू हो जाएगा।
इसके लिए अतिरिक्त कनेक्शन खींचने का काम लगभग पूरा हो गया है। जनवरी माह से शहरवासियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। महासमुंद शहर में दो 33-11 केवी केंद्र स्थापित है। इसमें से 11 फीडर के माध्यम से पूरे शहर में विद्युत की सप्लाई हो रही है। इसमें 9 फ ीडर पटरी के इस पार है और दो फीडर पटरी के उस पार तुमगांव रोड की ओर हैं। यह फीडर रायपुर रोड, रेलवे स्टेशन, बाजार पारा, जिला अस्पताल, गंजपारा, कुर्मीपारा, पिटियाझरए सुभाष नगर आदि में है। शहर में 17500 कनेक्शनधारी उपभोक्ता महासमुंद शहर में बिजली विभाग के कुल कनेक्शनधारियों की संख्या 17500 है। इसमें घरेलू और व्यवसायिक दोनों कनेक्शन शामिल हैं। नए साल से इन उपभोक्ताओं को बिजली बंद होने की समस्या से राहत मिलेगी।
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था के लिए 26.45 लाख रुपए खर्च किया जा रहा है। 132 केवी केंद्र विद्युत विभाग से लेकर पिटियाझर तक 33.11 केवी उप केंद्र तक नया कनेक्शन खींचा जा रहा है। केनॉल रोड से होते हुए कनेक्शन पिटियाझर उप.केंद्र तक पहुंची है। इसी मार्ग पर खंभा लगाया गया है। बागबाहरा मार्ग पर पैनल बोर्ड लगा मिलर्स के लाइन को अलग किया जाएगा। मिलर्स के कनेक्शन की परेशानी लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी