महासमुन्द
महासमुंद, 30 दिसंबर। महासमुंद रेलवे स्टेशन में कल बुधवार को लूटपाट व चाकूबाजी का मामला सामने आया है। दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। चाकूबाजी से घायल युवक को डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर.1 की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर निवासी ओम प्रकाश बंजारे अपने परिवार के साथ पुरी जाने के लिए महासमुंद रेलवे स्टेशन में पहुंचा था। शाम पांच बजे के आस-पास वह घूमते हुए प्लेटफॉर्म के आखरी छोर तक गया। जहां दो लडक़े पहले से खड़े थे। दोनों ने ओमप्रकाश को घेर लिया और पैसे की मांग की। ओमप्रकाश ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उस पर चाकू निकालकर हमला कर दिया। युवकों ने ओमप्रकाश के पैर में चाकू मारा और उसके पास से मोबाइल व तीन हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। आरपीएफ को जब मामले की जानकारी हुई तो ओमप्रकाश के पास पहुंचे। ओमप्रकाश खून से लथपथ था। मदद की गई।