महासमुन्द
नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान
20-Dec-2021 6:24 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 दिसंबर। नगर पंचायत बसना के वार्ड-9 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में हो रहे पार्षद पद के उप चुनाव के लिये आज मतदान प्रात: 8 बजे शुरू हुआ।
मतदान दल स्वामी आत्मानंद स्कूल बसना से मतदान सामाग्री लेकर रात में ही शासकीय कन्या उच्चतर स्कूल महासमुंद के लिए रवाना हुए थे। आज सुबह मतदान दल अपने निर्धारित केंद्रों में पहुंचे। दल में एक पीठासीन अधिकारी तथा 3 मतदान कर्मी हैं। दल के साथ दो सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे हैं। मतदान आज 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जारी है। वार्ड 9 में कुल 376 मतदाता हैं। इनमें 195 महिलाएं और 181 पुरूष शामिल हंै। मतदान के पश्चात बैलेट पेपर मत पेटी को स्वामी आत्मानंद स्कूल महासमुंद में बनाये गये स्ट्रांग रूम में आज शाम को जमा किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे