महासमुन्द

कई स्कूलों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कराया जा रहा बच्चों को भोजन
15-Dec-2021 5:59 PM
कई स्कूलों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कराया जा रहा बच्चों को भोजन

महासमुंद,15 दिसंबर। रसोइयों के हड़ताल पर चले जाने से मध्याह्न भोजन की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। अभी भी जिले के कई स्कूलों में मध्याह्न भोजन नहीं बंट रहा है। हालांकि शिक्षा विभाग ने प्राचार्यों को व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है। रसोइया संघ अपनी मांगों को लेकर  राजधानी में डटे हुए हैं। उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होती है, वे तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ही रहेंगे।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 75 स्कूलों में बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा है। इन स्कूलों के बच्चे भूखे पेट वापस घर लौट रहे हैं। कई बच्चे टिफि न लेकर स्कूल आ रहे हैं। शहर के स्कूल भी इनमें शामिल हैं। ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में व्यवस्था तो हो गई, लेकिन शहरी क्षेत्र के स्कूलों में व्यवस्था के लिए परेशानी हो रही है। इसकी वजह से स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद है।
 


अन्य पोस्ट