महासमुन्द
कोरोना टीकाकरण के लिए घर-घर सर्वे
13-Dec-2021 4:42 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 दिसंबर। जिला प्रशासन कोविड 19 वैक्सिनेशन को लेकर गंभीर है। जिले के सभी पात्र लोगों को पहला डोज पूरा होने और शेष बचें लोगों को दूसरा डोज़ के लिए युद्ध स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण सेंटरों के अलावा घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। जिले की स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन और आपरेटर घर-घर जाकर लोगों से कोरोना वैक्सिनेशन की जानकारी ले रहे हैं। जो छूटे हुए लोग हैं, उन्हें कोविड वैक्सिनेशन का दूसरा टीका मौके पर ही लगाया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे