महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 दिसंबर। वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में वीर नारायण सिंह के ऐतिहासिक योगदान और उनकी वीरतापूर्वक शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे पिथौरा में आदिवासी समाज द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह के द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्घ कड़ा संघर्ष किया था। वे अपनी जनता के दुख, दर्द को दूर करने अंग्रेजों से भिड़ गए। विशेष अतिथि
जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने कहा कि आदिवासी समाज ने अपने गौरव, संस्कृति, अस्मिता की हमेशा रक्षा की है। उन्होंने कहा कि गरीबों और किसानों के जीवन में खुशहाली लाना शहीद वीर नारायण सिंह का सपना था। हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ को समृद्घ बनाना है, तभी पुरखों का सपना पूरा होगा। कार्यक्रम में हविशेष अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ठाकुर अनंत सिंह वर्मा, विधायक प्रतिनिधि कुलवंत सिंह खनूजा, शीतला समाज के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा, पार्षद राजू सिन्हा, कार्तिक राम ठाकुर, मन्नूलाल ठाकुर, कल्याण सिंह बरिहा, भूषण सिंह सूर्यवंशी, एसएस दीवान, केडी नाग भीखम सिह ठाकुर, फूलसिह धु्रव, देवेंद्र बघेल थे।
कार्यक्रम का संचालन गोलू रावल एवं आभार प्रदर्शन मनराखन ठाकूर ने किया कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार भोई, भानु ठाकुर, ठाकुर राम धु्रव, अर्जुन बरिहा, तुलाराम नेताम, सुखीराम ध्रुव, श्यामलाल ठाकुर, सुरेश मलिक, हेमसिंह ठाकुर, तुलसीराम दीवान, जगबंधु कोध, कृष्णा धु्रव, डिंपल धु्रव, रेवती ठाकुर, सुशीला ठाकुर, गजेंद्र बरिहा ,विश्राम ठाकुर ,इंदल सिंह मांझी, बरत लाल कोंध, श्याम कुमार नेताम, इंद्रजीत ठाकुर, प्रेम सिंह सिदार, विराट सिंह दाऊ,रामकुमार ठाकुर, अलेख भाई, प्रेम वल्लभ सूर्यवंशी, ननक ठाकुर, मोतीलाल पालेश्वर,रामनारायण बरिहा जोगीराम धु्रव, गोदावरी दीवान, रेणुका ठाकुर, अहिल्या बरिहा, अमेरिका ठाकुर संतोषी ठाकुर देवबत्ती धु्रव, गिरजा पैकरा राजीव ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित थे।