महासमुन्द

प्रतिबंधित डिस्पोजल पॉलीथिन रखने पर जुर्माना
12-Dec-2021 3:55 PM
प्रतिबंधित डिस्पोजल पॉलीथिन रखने पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 दिसंबर।
कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी के नेतृत्व में पालिका की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर डिस्पोजल ग्लास और 10 किलो से अधिक पॉलीथिन जब्त किया है। टीम ने 29 लोगों से 6 हजार 5 सौ रुपए का जुर्माना भी वसूला है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने शुक्रवार को दलदली रोड स्थित शराब दुकान के आस-पास चखना सेंटरों, होटल, मछली बाजार पहुंचकर पालिका की टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने वाले व गंदगी फैलाने वाले 29 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा है कि अब शहर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इसके अलावा सीएमओ ने प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा प्रतिबंधित पॉलीथिन पाया जाता है तो संबंधित लोगों से दस गुना अधिक जुर्माना लगाया जाएगा।


अन्य पोस्ट