महासमुन्द

एमपी के विभिन्न जगहों में पहुंचकर समूहों की गतिविधियों से रूबरू होंगी महिलाएं
11-Dec-2021 6:13 PM
एमपी के विभिन्न जगहों में पहुंचकर समूहों की गतिविधियों से रूबरू होंगी महिलाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 दिसंबर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को स्वसहायता समूह की महिलाओं का दिशा दर्शन भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान महिलाएं मध्यप्रदेश के विभिन्न जगहों में पहुंचकर समूहों की गतिविधियों से रूबरू होंगी।

मालूम हो कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत दूसरे राज्य के महिला स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी के लिए प्रदेश के महिला समूहों की महिलाओं को भ्रमण के लिए भेजा जाता है। इसी तारतम्य में जिले के स्व सहायता समूह की करीब 114 महिलाओं के दल को भ्रमण के लिए मध्यप्रदेश भेजा गया। भ्रमण के दौरान ये महिलाएं जबलपुर में लाख की चूड़ी बनाने सहित विभिन्न जगहों पर स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मसाला उद्योग एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि का अवलोकन करेंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी समीर पांडे, रेखराज पटेल, ममता चंद्राकर आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट