महासमुन्द

अब तक 1587 क्विंटल धान व 12 वाहन जब्त
10-Dec-2021 5:23 PM
अब तक 1587 क्विंटल धान व 12 वाहन जब्त

महासमुंद, 10 दिसंबर। खाद्य विभाग ने बुधवार को 2 व्यक्ति से 96 बोरा धान जब्त किया गया है। बरामद धान का वजन 38.40 क्विंटल है। धान खरीदी शुरू होने के बाद से टीम सक्रिय हो गई है। अंतरराज्यीय बैरियर भी बनाए गए हैं, जहां अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार टीम ने बावनकेरा निवासी मोती राम सिन्हा के पास से 50 बोरा वजन 20 क्विंटल जब्त किया है। इसी प्रकार ग्राम छिंदौली पिथौरा के किराना दुकान संचालक महेंद्र साहू से 46 बोरा वजन 18.40 क्विंटल जब्त किया। टीम ने अभी तक 54 प्रकरण दर्ज किए हंै। इस दौरान 3975 बोरा 1587 क्विंटल धान व 12 वाहन जब्त किए गए हैं।


अन्य पोस्ट