महासमुन्द
जिले के बसना नपं सरायपाली नपा को सफाई अवार्ड
21-Nov-2021 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 नवंबर। स्वच्छ सर्वेक्षण स्टार रेटिंग, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड के लिए जिले के 1 नगर पालिका व 1 नगर पंचायत का चयन हुआ था। स्वच्छता सर्वेक्षण में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए इन दोनों निकायों के अध्यक्ष व सीएमओ को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में शनिवार को सम्मानित किया गया। इसमें महामसुंद जिले से नगर पालिका सरायपाली व नगर पंचायत बसना शामिल है। जानकारी के अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021, स्टार रेटिंग, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड कार्यक्रम राष्ट्रपति की अध्यक्षता में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इसमें दोनों निकाय के जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे