महासमुन्द
महासमुंद, 21 नवंबर। सरायपाली के ग्राम दुलारपाली मोड़ के पास मेहमानी से वापस घर लौट रहे बाइक सवार की सडक़ हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोड़ के पास बाइक सवार का नियंत्रण खो गया और वह सडक़ पर गिर गया। इससे गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम साल्हेतराई के फुलवारी थाना बसना निवासी सुनील सोना पिता नंदलाल सोना 40 वर्ष, बाइक क्रमांक सीजी 06 जीएस 7565 ग्राम दुलारपाली थाना सरायपाली रिश्तेदार के यहां गया था। वापस लौटते समय करीब 12 बजे ग्राम दुलारपाली मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सडक़ पर गिर गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 की टीम उसे इलाज के लिए सीएचसी सरायपाली लेकर गई, यहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। रायपुर दूर होने के कारण परिजनों ने घायल को सरायपाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।


