महासमुन्द

जिला अस्पताल के सामने अवैध निर्माण जारी
21-Nov-2021 6:33 PM
जिला अस्पताल के सामने अवैध निर्माण जारी

महासमुंद, 21 नवंबर। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खरोरा में नेशनल हाइवे किनारे जिला अस्पताल के ठीक सामने की जमीन पर अवैध निर्माण कार्य जारी है। मामले में ग्राम पंचायत की सरपंच सुनीता देवदत्त चंद्राकर ने स्टे लगाने के लिए तहसीलदार को आवेदन दिया है और पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है। बावजूद इसके अवैध निर्माण कार्य जारी है।

ग्रामीणों द्वारा जब इस अवैध कार्य को रोकने का प्रयास किया गया तो ठेकेदार मारपीट पर उतारू हो गए। इसी विषय को लेकर एक बार फिर से तहसीलदार और पटवारी से दुबारा शिकायत की गई है। शनिवार को उक्त मामले को लेकर ग्रामीण तहसीलदार के कार्यालय पहुंचे, लेकिन वे कार्यालय में नहीं थे। ऐसे में ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत कर अवैध निर्माण रोकने की मांग की है।
 


अन्य पोस्ट