महासमुन्द
महासमुंद, 21 नवंबर। महामाया वार्ड क्रमांक 15 में दो युवकों ने चाकू से पालिका के सफाई कर्मचारी पर प्राण घातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया है, एक फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 15 निवासी भारत डोंगरे पिता पुनुराम नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को वह अपने घर में के सामने खड़ा था। उसी समय पड़ोसी खगेश्वर उर्फ छोटा आया और अपने बाइक को प्रार्थी के घर के सामने खड़ी किया। इसे देखकर प्रार्थी ने बाइक खड़ी करने के लिए मना किया तो खगेश्वर व उसका भाई नंदू श्रीवास्तव आवेश में आ गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने अपने पास रखे धारदार चाकू से प्रार्थी के गले में प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने नंदू श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है, खगेश्वर फरार है।


