महासमुन्द

ग्रामीणों से समस्याओं पर चर्चा, कोरोना टीके लगवाने की अपील
21-Nov-2021 6:05 PM
ग्रामीणों से समस्याओं पर चर्चा, कोरोना टीके लगवाने की अपील

महासमुंद, 21 नवंबर। पूर्व विधायक व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा ने शुक्रवार ग्राम दर्रीपाली जाकर ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की। यहां उन्होंने टीकाकरण को गंभीरता से लेते हुए ग्राम में अभियान चलाकर सभी लोगों को कोरोना टीके की दोनों डोज लगवाने के लिए कहा। डॉ. चोपडा़ ने टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह कोविड से बचाव का एक मात्र कवच है। देश के वैज्ञानिकों ने विश्व स्तरीय टीके का निर्माण बहुत कम समय में तैयार किया किया, जिसके कारण कोविड की तीसरी लहर को टालने में सफलता प्राप्त होती दिख रही है। यदि हमने टीके के प्रति उपेक्षा का भाव प्रदर्शित किया तो तीसरी लहर आने की संभावना बन सकती है। इस अवसर पर खुमान सिंह ध्रुव, डागेश्वर ध्रुव, खुबलाल ध्रुव, जोईधा साह,ू जवाहरलाल निषाद, विश्वनाथ शहिद, कुंजराम ध्रुव,  साधूराम ध्रुव, नोहरसिंग ध्रुव, प्रहलाद ध्रुव, मयाराम यादव आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट