महासमुन्द

गतका पार्टी ने नगर कीर्तन में दिखाये हैरतअंगेज करतब
19-Nov-2021 5:08 PM
गतका पार्टी ने नगर कीर्तन में दिखाये हैरतअंगेज करतब

महासमुंद, 19 नवंबर। महासमुंद जिला मुख्यालय में गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सिख समाज ने पर्व के एक दिन पूर्व गुरूवार को गुरुग्रंथ साहिब का नगर कीर्तन कर भ्रमण कराया। रास्तेभर महिलाओं ने झाड़ू लगाया और फूल बिछाए। इन फूलों से होकर पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन व गुरुग्रंथ साहिब का रथ निकला। शहर के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया गया। गुरुनानक देव के दिए गए संदेशों को याद किया गया। इस दौरान अमृतसर से आए  गतका पार्टी ने हैरत अंगेज करतब दिखाये।
 


अन्य पोस्ट