महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 नवंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मंगलवार दोपहर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय से बाइक पकडक़र को मार्च करते नगर के मुख्य मार्ग से पुराना सिविल लाइन होते हुए प्रदर्शन किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे में विफल साबित रही है। एक तरफ भाजपा की केंद्र सरकार तथा अनेक प्रदेशों के भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल एवम डीजल में वेट में कमी करते हुए आम जनता को राहत देने का कार्य किया है, तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पेट्रोल-डीजल में लगने वाले राज्य की टैक्स में कमी न करके, सीमेंट एवम सरिया की कीमतों में लगातार बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर भारी भरकम बिजली बिल के माध्यम से जनता को लूटने का कार्य किया है।
भाजयुमो के विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष भाजपा योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रेम चंद्राकर, राजू यादव, मीना वर्मा, अरुण साहू, पवन पटेल, महेंद्र जैन, दुबेलाल साहू, श्याम साकरकर, धरम दीवान, प्रशांत श्रीवास्तव, मनीष बंसल, प्रशांत श्रीवास्तव, दिनेश रूपरेला, नितिन जैन, उतरा प्रहरे, सुधा साहू, आनंद साहू, नंदू जलक्षत्री, यशवंत साहू, नारायण तांडी, श्रीकांत शर्मा, मुकेश सिन्हा, विजय राज पटेल, कोमल निषाद, अमन वर्मा, लकी चंद्राकर,जतिन रूपरेला, साहिल साहू, शेखर चंद्राकर, पंकज जैन, हेमराज साहू, चंद्रशेखर बेलदार, नरेश नायक, हीरा साहू, पुरन सबर, खिलावन, मनीष चंद्राकर, कादर राजपूत, गौरव यादव, प्रवीण चंद्राकर, ज्वाला मारकंडे, अमित साहू, राहुल साहू, युवराज सिंह राजपूत, साहिल साहू आदि भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल रहे।