महासमुन्द

महिलाओं के बीच कबड्डी, वालीबॉल, फु टबॉल, एथलेटिक एवं रस्साकशी
16-Nov-2021 6:43 PM
महिलाओं के बीच कबड्डी, वालीबॉल, फु टबॉल, एथलेटिक एवं रस्साकशी

महिला खेल स्पर्धा में लिया बढ़-चढक़र हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 नवंबर।
महासमुंद वन विभाग के खेल मैदान में कलेक्टर के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा 25 वर्ष से कम उम्र की खिलाडिय़ों का विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक एवं रस्साकशी का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुंद उपस्थित रहीं।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय खेल का आयोजन जिला खेल एवं युवा विभाग के द्वारा आयोजित किया गया जो कि विकासखंड की महिला खिलाडिय़ों के लिए अच्छा अवसर है। इस आयोजन में भाग लेकर हमारी बेटियां राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आगे जा सकती है।

उन्होंने इस अवसर को पढ़ाई और खेल दोनों को ईमानदारी से निभाकर अपने परिवार गांव शहर का नाम ऊंचा करने का मौका बताया। खिलाडिय़ों से परिचय प्रप्ति के पश्चात अधिकाररियों के बीच रस्सी खींच का मैच हुआ, जिसमें डॉ. रश्मि चन्द्राकर की टीम विजयी हुई। इस दौरान खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। अतिथि के रूप में सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री, मनोज घृतलहरे, अंजलि बरमारल, इमरान कुरैशी, जायसवाल, गणेश कोसरे एवं समस्त स्टॉफ  मौजूद थे।


अन्य पोस्ट