महासमुन्द

पं. नेहरू को किया याद
15-Nov-2021 7:07 PM
पं. नेहरू को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 15 नवंबर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री व भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के राष्ट्र के प्रति आजादी के पूर्व व आजादी के बाद भारत वर्ष के लिए किए गए कार्यों का स्मरण किया गया।

समस्त नेताओं ने एकमत होकर यह माना कि आज भारत का निर्माण जो हुआ है जिस भारत को पूरा राष्ट्र तीसरी शक्ति के रूप में देखता है। जिस भारत का विकास एवं उत्थान के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जितने कार्य किए उस कार्य का परिणाम है कि आज विश्व के न1शे में भारत विकासशील राष्ट्र बन सका है।


अन्य पोस्ट