महासमुन्द

ओडिशा से धान का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर सहित धान बरामद
14-Nov-2021 5:36 PM
ओडिशा से धान का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर सहित धान बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 नवंबर।
महासमुंद जि़ले की तहसील बसना की बसना मंडी क्षेत्रांतर्गत आने वाले जांच चौकी पलसापाली में शनिवार को ओडिशा के ग्राम धौंराभांठा से धान लेकर ट्रैक्टर (सोल्ड) में लदा 80 पैकेट नया सिल्की धान परिवहन करते खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा रोका गया। वाहन चालक शंभूनाथ बेहराग्राम पलसापाली थाना बसना जिला महासमुंद के पास पूछताछ में धान के परिवहन के संबंध में आवश्यक दस्तावेज नहीं पाये जाने के कारण वाहन चालक से ट्रेक्टर मय लोड 80 पैकेट धान को जब्त किया गया है।

कलेक्टर डोमन सिंह ने जि़ले की सभी 17 चेक पोस्ट पर निगरानी हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों की नामजद ड्यूटी लगायी है। अवैध धान परिवहन करने वालों के विरूद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

कलेक्टर डोमन सिंह ने पिछले साल की तरह इस साल भी सभी 17 जांच चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी है। इस कारण धान खरीदी शुरू होने के पहले ही प्रशासन ने धरपकड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।

खाद्य अधिकारी नितेश त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार को बसना मंडी जांच चौकी पलसापाली में ट्रेक्टर (सोल्ड) में लदा 80 पैकेट नया सिल्की धान परिवहन करते खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पकड़ा गया। वाहन चालक से पूछताछ में धान के परिवहन के संबंध में आवश्यक दस्तावेज नहीं पाये गए। धान व वाहन को जब्त कर किया गया। उन्होंने धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर नियंत्रण रखने हेतु तहसीलदारों के नेतृत्व में जाँच दल गठित किया है ।
 


अन्य पोस्ट