महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 नवम्बर। बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रित ग्राम कापुडीह में 1 लाख 80 हजार की लागत से बनने वाले रंगमंच का भूमिपूजन मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य नोविनो अमृत जगत ने किया। यह निर्माण जिला पंचायत सदस्य मद से स्वीकृत राशि से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कापुडीह में रंगमंच के कमी के कारण सामाजिक व सांकृतिक कार्यक्रम में बहुत परेशानी होती थी। इसके लिए किराए पर टेंट व पंडाल लिया जाता था। अब नए रंग मंच के निर्माण से यहां किसी भी प्रकार का समारोह आसानी से आयोजित किया जा सकेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य के साथ महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तीरथ कुमारी, दुर्गापाली सरपंच लक्ष्मी श्याम सुंदर, उपसरपंच रजनी लीलाधर पटेल, पंच धामन पटेल, मालिकराम खट्टे, कमल लोचन बरिहा, विधायक प्रतिनिधि पालेशर सिंह राय, सोहन पटेल, पूरन पटेल आदि मौजूद रहे।