महासमुन्द

पिथौरा प्रेस क्लब की कार्यकारिणी गठित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 9 नवंबर। पिथौरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर खनूजा को पुन: सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा 5 संरक्षक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
प्रेस क्लब की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। संगठन के बारे में विचार-विमर्श के बाद प्रेस क्लब का गठन किया गया। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर सिंह खनूजा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं मनोहर साहू महासचिव चुने गए। इसके अलावा मुख्य संरक्षक कुलवंत खनूजा, स्वप्निल तिवारी, संरक्षक ऋषिकेश शुक्ला, पवन गुप्ता एवं लालबहादुर महन्ती,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा,सचिव निशु माटा, उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल एवं मनराखन ठाकुर, सहसचिव राजेश बंसल एवम सुरेंद्र पांडे, एवम कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता मनोनीत किये गए।
कार्यकारिणी में आशीष शर्मा, सौरभ अग्रवाल, हमिश रिजवी, सोनू सेन एवं महेंद्र सोनी का मनोनयन हुआ।