महासमुन्द

गांजा तस्करी कर रहा आरोपी वाहन छोड़ फरार
08-Nov-2021 5:43 PM
गांजा तस्करी कर रहा आरोपी वाहन छोड़ फरार

  कार से 7 लाख का गांजा बरामद  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 नवंबर।
गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को पुलिस पकड़ पाती, इससे पहले ही वह फरार हो गया। गांजा ले जा रही उक्त कार में एक युवक सवार था, जिसने पुलिस को देखकर अपनी कार को जंगल की ओर मोड़ दिया और कुछ दूर जाने के बाद कार छोडक़र फ रार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। तलाशी के दौरान कार से 35 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ  एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घटना सिंघोड़ा थाने का है। थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू कहते हैं कि शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 53 ग्राम रेहाटीखोल के पास टीम ओडिशा से छग प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय ओडिशा की तरफ से ओआर 02 बीएस 2840 में एक व्यक्ति सवार था, जिसे साइड में रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी को धीमा किया, लेकिन चकमा देते हुए भागने लगा। इसके बाद एक टीम थाने के सामने स्टापर लगाकर नाकाबंदी कर कार के आने का इंतजार कर रही थी। वहीं दूसरी टीम उसका पीछा कर रही थी। पुलिस से घिरने पर कार को वापस मोडक़र आरोपी गनियारिपाली जंगल के अंदर घुसा दिया और कुछ दूर जाने के बाद कार को छोडक़र फ रार हो गया। कार की डिग्गी से पुलिस ने 35 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने जब्त गांजा की कीमत 7 लाख रुपए व कार की 2 लाख रुपए आंकी है।

गौरतलब है कि सिंघोड़ा पुलिस ने दो दिन पूर्व ही गांजा तस्करी के चार युवक को रेहाडीखोल नाका के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन आरोपियों से 22 किलो गांजा बरामद किया गया था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त किया था। ये आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर छग की ओर आ रहे थे। उसी समय गाड़ी चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। गिरफ्तार हुए सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। बताना जरूरी है किमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सीमावर्ती बार्डर पर पुलिस चौकन्ना हो गई है। सभी कार को चेकिंग के बाद ही छग में प्रवेश दे रही है।
 


अन्य पोस्ट