महासमुन्द

बोहारपार में गौठान दिवस कार्यक्रम, विकास कार्यों का भूमिपूजन
06-Nov-2021 6:45 PM
बोहारपार में गौठान दिवस कार्यक्रम, विकास कार्यों का भूमिपूजन

विधायक ने की गोवर्धन पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 नवंबर।
शुक्रवार को गोवर्धन पर्व पर विधायक बसना देवेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में ग्राम-गौठान-बोहारपार (मोहका) में गौठान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।
 इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन के साथ ही नवीन स्वीकृत गौठान और गौठान में विभिन्न योजनान्तंर्गत निर्मित संरचनाओं का भूमिपूजन भी कराया गया। विधायक श्री सिंह ने गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर महासमुंद सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद और मुर्गी पालन, बकरी पालन के साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए अन्य गतिविधियों में शामिल हो आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन  सनत महादेवा,ग्राम पंचायत अध्यक्ष, गौठान समिति सदस्य सहित स्थानीय महिला समूह की सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट