महासमुन्द

बैंकों में किसानों की भीड़
03-Nov-2021 6:10 PM
बैंकों में किसानों की भीड़

महासमुंद, 3 नवम्बर। समर्थन मूल्य की तीसरी किस्त की राशि निकालने के लिए धनतेरस पर्व पर बैंकों में सुबह से शाम तक भीड़ रही। शाम को करीब आधे घंटे के लिए बैंक का सर्वर डाउन हो गया और किसानों को घर जाने में रात 10 बज गए। मालूम हो कि एक दिन पहले ही सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि तीसरी किस्त के रूप में किसानों के खातों में जमा कराया है। महासमुंद जिले के करीब 1.36 लाख किसानों के खातों में यह राशि पहुंची है।


अन्य पोस्ट