महासमुन्द

भतीजे की पिटाई, जुर्म दर्ज
31-Oct-2021 5:43 PM
भतीजे की पिटाई, जुर्म दर्ज

महासमुंद, 31 अक्टूबर। स्थानीय पुराना रावणभाठा के पास रहने वाले एक युवक ने पुराने विवाद के चलते अपने चाचा से गली गलौज करते हुए सिर पर ईंट व डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने चाचा की रिपोर्ट पर भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रावणभाठा निवासी बुठाली यादव शुक्रवार को बाजार से अपने घर जा रहा था। इसी बीच भतीजे सोनू यादव ने उनकी डंडे से पिटाई की।
 


अन्य पोस्ट