महासमुन्द
हरभजन सिंह सलुजा
22-Oct-2021 6:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 22 अक्टूबर। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक सरदार हरभजन सिंह सलुजा (87) का गुरुवार की शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार को उनके निवास स्थान बस स्टैंड से निकाली गई। अंतिम संस्कार पिथौरा मुक्तिधाम में किया गया। संस्कार में नगर एवम क्षेत्र के अनेक शुभचिंतक शामिल हुए। स्व हरभजन सिंह सलुजा नगर के समाजसेवी रहे स्व गुरुभेज सिंह सलुजा, कुलवंत सिंह सलुजा एवं गुरुचरण सिंह सलुजा के पिता एवं भाजपा नेता विक्की सलुजा के दादा थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे